Bollywood News In Hindi : The news of Ranbir Kapoor, Karan Johar and Neetu being corona positive is a lie, Riddhima Kapoor rebuked the rumor monger | रणबीर कपूर, करन जौहर और नीतू के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें महज अफवाह, रिद्धिमा कपूर ने कन्फर्म करते हुए लगाई फटकार
दैनिक भास्कर
Jul 12, 2020, 03:45 AM IST
महानायक अमिताभ बच्चन के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद से ही एक एक करके कई बड़े सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं जो कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बिग बी और अभिषेक बच्चन के बाद अब नीतू सिंह, रणबीर कपूर, करन जौहर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सुर्खियों में है। हालांकि नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा ने इन खबरों को अफवाह बताया है।
हाल ही में ट्विटर पर अमित वशिष्ठ नाम के शख्स ने नीतू सिंह, रणबीर कपूर और करन जौहर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को कन्फर्म बताया था। इस ट्वीट के बाद से ही सभी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबरें वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट के बारे में जानकारी मिलते ही नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने इन खबरों को इंस्टास्टोरी के जरिए गलत बताया है। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वाले को फटकार भी लगाई है। उन्होंने इंस्टास्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘प्लीज ट्वीट करने से पहले वेरिफाई और स्पष्ठ कर लो। हम सब ठीक हैं। थैंक्यू वेरी मच’।

नीतू की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे बिग बी के नाती
नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने घर में ही छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में नीतू और रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर, करन जौहर, ऋषि कपूर की बहन रीमा कपूर और अगस्त्य नंदा भी शामिल थे। गौरतलब है कि ऋषि कपूर की बहन रितू नंदा अगस्त्य नंदा की दादी थीं जिसके चलते दोनों परिवार काफी क्लोज हैं। इस पार्टी की तस्वीरें भी नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
अमिताभ और अभिषेक कोरोना से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें
2. कोरोना से संक्रमित अमिताभ नानावटी अस्पताल में भर्ती, फैन्स और कलीग कर रहे जल्दी रिकवरी की प्रार्थना
4. हेपेटाइटिस-बी ने खराब किया 75 फीसदी लिवर, टीबी को दी मात, लेकिन अस्थमा से अब भी जूझ रहे
5. कोरोना पर कविता / बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा था – वक्त ही तो है, गुजर जाएगा