Bollywood News In Hindi : Saroj Khan Dies at 71| Know about Saroj Khan and her most famous controversies | सिर्फ 13 की उम्र में शादी हो गई और फिर ताउम्र बेबाक बनी रही, सलमान-शाहरुख को भी लताड़ लगा देती थी
Table of Contents
- 1 दैनिक भास्कर
- 2 13 की उम्र में की थी शादी
- 3 2016 में सलमान पर लगाया था इग्नोर करने का आरोप
- 4 शाहरुख को मारा था थप्पड़
- 5 तम्मा तम्मा के रीमिक्स से नाखुश थीं सरोज
- 6 हॉलीवुड का प्रोजेक्ट भी किया था
- 7 गणेश आचार्य ने लगाए थे साजिश के आरोप
- 8 फराह खान ने फिल्म में करवाई थी मिमिक्री
- 9 कास्टिंग काउच पर कही थी चौंकाने वाली बात
दैनिक भास्कर
Jul 03, 2020, 09:43 PM IST
सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि हमेशा डांस करते मुस्कुराते चेहरे के पीछे कोई दुख, कोई गुस्सा, कोई परेशानी न रही हो। सरोज खान की निजी जिंदगी के साथ-साथ उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी उतार-चढ़ाव से भरी रही। सरोज खान जुबान की सख्त थीं, इसलिए वे अक्सर विवादों में भी रहीं। शुरुआत करते हैं उनकी निजी जिंदगी के एक किस्से से, जब बच्चे होने के बाद सरोज को पता चला था कि उनका पति शादीशुदा और चार बच्चों का बाप था।
13 की उम्र में की थी शादी
सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। और उन्होंने महज 13 साल की उम्र में अपने ही गुरू बी सोहनलाल से शादी की थी। सरोज ने इस शादी के लिए इस्लाम अपना लिया था। बी सोहन लाल सरोज से उम्र में 30 साल बड़े थे और यह उनकी दूसरी शादी थी। सोहनलाल पहले से ही शादीशुदा थे। सरोज को ये बात बच्चे पैदा होने के बाद पता चली। वहीं सोहनलाल ने बच्चों को अपना नाम देने से इनकार कर दिया इसके बाद दोनों अलग हो गए।सोहनलाल से अलग होने के बाद सरोज ने सरदार रोशन खान से शादी की।
2016 में सलमान पर लगाया था इग्नोर करने का आरोप
सरोज, एक बार एक पेशेंट की सलमान खान से बात करना चाहती थीं। उन्होंने अपने एक साथी से कहा कि वह सलमान को फोन करके कहें कि मास्टरजी बात करना चाहती हैं लेकिन सलमान ने उनका फोन लेने से इनकार कर दिया था। सरोज ने कहा था कि यह बेहद बुरा रवैया है, सलमान उन्हें जानते हैं। उन्होंने कितनी ही फिल्मों में साथ काम कियाहै लेकिन इस तरह का व्यवहार अपमान करने जैसा है। पिछले साल सलमान ने सरोज से मुलाकात की थी और उनके साथ फिल्म करने का वादा किया था।
शाहरुख को मारा था थप्पड़
करियर के शुरुआती दिनों में शाहरुख खान जब एक के बाद एक तीन शिफ्टों में काम कर रहे थे, तब वे लगातार काम के चलते थक गए थे। एक दिन उन्होंने सरोज से कहा- सरोज जी, इतना काम है, थक गया हूं। तब सरोज खान ने उन्हें एक थप्पड़ मारते हुए बेहद प्यारी सलाह दी थी कि – कभी ये मत कहना कि ज्यादा काम है। इस फील्ड में काम कभी भी जयादा नहीं होता।
तम्मा तम्मा के रीमिक्स से नाखुश थीं सरोज
2017 में बद्रीनाथ की दुल्हनिया की रिलीज के समय भी सरोज खान को इस बात का दुख था कि तम्मा तम्मा गाने की कोरियोग्राफी करने के बावजूद उन्हें माधुरी दीक्षित जितनी तवज्जोह नहीं मिली थी। सरोज ने कहा था- हो सकता है मास्टर जी पुरानी हो गई हैं, लेकिन माधुरी नहीं। इसलिए उन्होंने माधुरी को बुलाया। हालांकि बाद में वरुण ने कहा था मैं इस बात के लिए माफी मांगने तैयार हूं। इसी घटना के लिए सरोज खान ने कहा था- उन लोगों को मुझे क्या बुलाना चाहिए। उन्होंने सोचा होगा कि जब मेरीअसिस्टेंट माधुरी वहां है तो उन्हें मेरी जरूरत नहीं महसूस हुई।
हॉलीवुड का प्रोजेक्ट भी किया था
2016 में एक इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था कि वे एक हॉलीवुड फिल्म कर रही हैं। डेक्कन हेराल्ड की खबर के अनुसार सरोज ने कहा था- फिल्म का नाम नहीं है। लेकिन ये तीन लोगों की कहानी है जो ये जानते थे कि गांधीजी की हत्या होने वाली है। सरोज ने यह बात एनएन कॉलेज मुंबई के इवेंट के दौरान बताई थी। हालांकि इस प्रोजेक्ट का काम कितना हुआ, यह बात पता नहीं चल सकी। इसी बीच उन्होंने डायरेक्शन में जाने के सवाल पर भी कहा था कि मैं डायरेक्शन तब करूंगी जब मेरा कोरियोग्राफी का काम कम हो जाएगा।
गणेश आचार्य ने लगाए थे साजिश के आरोप
जनवरी 2020 में गणेश आचार्य ने सरोज खान पर उनके खिलाफ साजिश और इंडस्ट्री में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। यह बयान तब दिया था जब एक अन्य महिला ने गणेश पर काम के बदले जबरन एडल्ट वीडियो देखने कहा था। उस महिला ने गणेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। तब गणेश ने कहा था- सरोज खान और उनके कलीग्स इंडस्ट्री में करप्शन कर रहे हैं। यह मामला सिने डांसर्स ऐसोसिएशन में सरोज खान के आने के बाद से और ज्यादा बढ़ता गया था।
फराह खान ने फिल्म में करवाई थी मिमिक्री
2014 में आई फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यूईयर में कीकू शारदा कोरियोग्राफर फरोज खान के रोल में दिखाए गए थे। तब सरोज खान ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे अपना अपमान बताया था। हालांकि जब कीकू से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था- सरोज जी एक इंस्टीट्यूशन हैं, हम कभी भी उनका अपमान नहीं करेंगे। यह सिर्फ एक डांस टीचर का रोल था। जिसे मैं कई सालों से टीवी पर करता आ रहा हूं।
कास्टिंग काउच पर कही थी चौंकाने वाली बात
Yeh ladki ke upar hai ki tum kya karna chahti ho. Tum uske haath mein nahi aana chahti ho toh nahi aaogi. Tumhare paas art hai toh tum kyun bechoge apne aap ko? Film industry ko kuch mat kehna, woh humaara mai-baap hai: Saroj Khan on Casting Couch. pic.twitter.com/kYpPAPWMtB
— ANI (@ANI) April 24, 2018
2018 में सरोज खान ने कास्टिंग काउच को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। एएनआई की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरोज ने कहा था- ये तो चला आ रहा है बाबा आदम के जमाने से। हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। गवर्नमेंट के लोग भी करते हैं। तुम फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हो, वो कम से कम रोटी तो देती है। रेप करके छोड़ नहीं देती। ये लड़की के ऊपर है कि तुम क्या करना चाहती हो। तुम उसके हाथ में नहीं आना चाहती हो तो नहीं आओगी, तुम्हारे पास आर्ट है तो तुम क्यों बेचोगे अपने आपको। फिल्म इंडस्ट्री को कुछ मत कहना। वो हमारा माई बाप है।